झाँसी-सर्व समाज फाउंडेशन इंडिया के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पुहुँचकर मुख्यमंत्री के नाम दो सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि शहर में पुरानी तहसील मैथिली चरण पार्क के सामने ऐतिहासिक मजार कब्रिस्तान पुलिया नंबर 9 स्थित संतो की समाधियों पर लगातार कब्जे किये जा रहे हैं. जिसकी लगातार कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी किसी तरह का कोई कब्जा मुक्त नहीं कराया गया. जबकि सरकारी राजस्व विभाग के अभिलेखों में दर्ज है. सर्व समाज फाउंडेशन इंडिया ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय से मांग की है कि जांच कमेटी बनाकर जल्द ही दोनों ऐतिहासिक रानी झांसी के हकीम मजार पीले शाह सफदर मजीद कब्रिस्तान व कबीरपंथी की समाधियों को भूमाफियाओं से मुक्त कराया जाय.अगर एक सप्ताह के अंदर भूमाफियों के खिलाफ कार्यवाही व कब्जा मुक्त नहीं होता जे तो मजबूरन आंदोलन के लिए वाध्य होंगे.इस दौरान खेमचन्द कबीर, राजाराम जी, सैय्यद अतहर अली, रशीद अंसारी, दीनदयाल, गंगादास, कैलाश वर्मा, अमजद जाफ़री, नरेश कुमार, अनिल कुमार, राहुल वर्मा, मुहम्मद सलीम, जगदीश, मुकीम कुरैशी, नदीम रज़ा, समीर भाई, आरिफ खान, सोनू मंसूरी, जीशान मंसूरी, आदि सैकड़ों की संख्या में ज्ञापन में लोग मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *