झांसी(बबीना)-ग्लोबल वॉटर कॉन्फ्रेंस 19 से 26 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
केन्या की राजधानी नैरोबी में ग्लोबल वॉटर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दुनिया भर के विशेषज्ञ जल संकट के समाधान पर चर्चा करेंगे। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में भारत की ओर से परमार्थ संस्था का प्रतिनिधित्व डॉ. संजय सिंह करेंगे। वह जल संरक्षण, जल प्रबंधन और जल के समान वितरण में भारत सरकार के जल जीवन मिशन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के अनुभव साझा करेंगे।

डॉ. संजय सिंह इससे पहले भी विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में जल संसाधनों के प्रबंधन पर अपना प्रस्तुतिकरण दिया था।

इस एक हफ्ते तक चलने वाली कार्यशाला में जल संकट के बढ़ते प्रभाव और उससे निपटने के सामूहिक उपायों पर चर्चा की जाएगी। वैश्विक जल संकट के समाधान के लिए विशेषज्ञ दीर्घकालिक नीतियों और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर जोर देंगे। सम्मेलन का उद्देश्य जल संसाधनों के संरक्षण, उचित प्रबंधन, और समुदाय आधारित समाधानों की दिशा में ठोस रणनीति तैयार करना है।

विभिन्न अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों ने चेतावनी दी है कि जल संकट का बढ़ता दायरा दुनिया के कई खाद्य भंडारों पर संकट खड़ा कर सकता है। ऐसे में जल संसाधनों के दीर्घकालिक समाधान और सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

इसमें दुनिया भर के विशेषज्ञ और प्रतिनिधि मिलकर जल संकट के समाधान के लिए विचार-विमर्श करेंगे, ताकि आने वाले वर्षों में इस समस्या को और गंभीर होने से रोका जा सके।

जल संसाधनों का संरक्षण और प्रबंधन आज की सबसे बड़ी जरूरत है, जिसे जन भागीदारी और आधुनिक तकनीक के साथ प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकता है। इस दिशा में होने वाला यह सम्मेलन एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *