बबीना(झांसी)-बबीना थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए ललित साहू पुत्र शंभू दयाल साहू ने बताया कि दिनांक 22/10/24 को रात दस बजे करीब अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप जा रहा था तभी रास्ते में शाखा ग्राउंड के पास ज्वाला उर्फ नरेंद्र जो कि प्रार्थी का परिचित था उसने आवाज दी कि कुछ लोग मेरे साथ मारपीट कर रहे हे जैसी ही प्रार्थी नजदीक पहुंचा तो उसने देखा कि गोल्डी झा पुत्र बृजेश झा निवासी पंजाबी कॉलोनी, करन निवासी चर्च रोड़, वा एक अज्ञात व्यक्ति ज्वाला के साथ मारपीट कर रहे हे प्रार्थी ने उन लोगों को मना किया और बीचबचाव का प्रयास किया तो उक्त लोगो द्वारा प्रार्थी के साथ मारपीट शुरू कर दी।किसी प्रकार प्रार्थी और ज्वाला उक्त लोगो से छूटकर दिनेश रैकवार(कबाड़ी) की दुकान पर पहुंचे और वहां करन उर्फ लख्खा पुत्र विंद्रवान रजक और चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आकर प्रार्थी के साथ गाली गलौज कर जमकर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी।प्रार्थी ने बताया मारपीट के दौरान मेरी जेब में रखे 7000 रूपया नगद एवं सोने की जंजीर गिर गई।प्रार्थी ने बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी बबीना इकाई में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हैं।प्रार्थी ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कारवाही की मांग की।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।
