बरुआसागर (झाँसी)-थाना बरुआसागर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलवा के हनुमान खिरक तालाब एवं बरेठी का नाले में मगरमच्छ के आने से ग्राम वासियों में दहसत का माहौल बना हुआ है। जिससे कभी भी ग्रामवासी मगरमच्छों का शिकार हो सकते है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कोलवा के हनुमान खिरक के तालाब में ग्रामवासियों ने मगरमच्छ के विचरण करते हुये। देखा जिससे ग्राम वासियों में भय का वातावरण बना हुआ है। क्योंकि यह मगरमच्छ कभी भी तालाब से निकल कर आबादी में पहुँच कर बच्चे, लोगों सहित जानवरों को शिकार बना सकता है। जिससे कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है।
इसी प्रकार बरेठी के नाले में भी मगरमच्छों ने अपना डेरा जमा रखा है जिससे एक युवक गयादीन सहारिया उम्र 35 मछली पकड़ने नाले के किनारे बैठा हुआ था तभी अचानक एक मगरमच्छ ने उसपर हमला कर दिया। जिसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गया है। जिसका उपचार किया जा रहा है।
मगरमच्छों के क्षेत्र में विचरण करने से भय का माहौल बना हुआ है ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन से मगरमच्छों को पकड़वाने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *