Pole knocked down by a truck; power cut off in 30 villages

फोटो – 26 ट्रक की टक्कर के बाद सड़क पर टूटा पड़ा खंभा। संवाद
– फोटो : Archive

सिरसा कलार। नियामतपुर के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने 33 केवी विद्युत लाइन के खंभे में टक्कर मार दी। इससे खंभा टूटकर जमीन पर गिर गया और करीब 30 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दीपावली के दिन बिजली गुल होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। वहीं, बाजार में दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ।


बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे नियामतपुर के पास से गुजर रहे ट्रक ने विद्युत खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। खंभा टूटने से लाइन में ब्रेकडाउन हो गया और सिरसा कलार फीडर से जुड़े करीब 30 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।

बिजली न होने से घरों में लगे सबमर्सिबल और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई। इससे लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। दीपावली की तैयारियों में जुटे दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ी। कई दुकानदारों ने इनवर्टर और जनरेटर के सहारे काम चलाया।

सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त खंभे को बदलवाने का काम शुरू कराया। सिरसा कलार फीडर के अवर अभियंता अभिषेक सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से 33 केवी लाइन का खंभा टूट गया था। विभागीय टीम ने नया खंभा लगवा दिया है। मरम्मत का काम अंतिम चरण में है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *